बिलासपुर

तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी में चक्रवाती तूफान के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों तथा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को छुट्टी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। चक्रवाती तूफान और संभावित भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।प्रशासन के इस फैसले से जिले के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। अब मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही स्कूलों में नियमित पढ़ाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...