बिलासपुर

बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने मकान का छज्जा तोड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 38 वर्षीय मजदूर नरेंद्र साहू की मौत हो गई। वहीं, घायल दूसरे मजदूर पंकज यादव का उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छज्जा तोड़ते समय अचानक नीचे गिरे दोनों मजदूर

जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर निवासी नरेंद्र साहू पिता नरेश साहू 38 वर्ष रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह कपिल नगर निवासी गीता यादव के मकान में पुराने छज्जे को तोड़ने का काम कर रहे थे। उनके साथ पंकज यादव भी मजदूरी कर रहे थे। काम के दौरान अचानक दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण नरेंद्र साहू की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल मजदूर पंकज यादव का अन्य अस्पताल में उपचार जारी है।

सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

हादसे की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए मकान में काम कराने वाले व्यक्ति और घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों से पूछताछ की जाएगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि पुराने मकान का छज्जा तोड़ने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं। ऊंचाई पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था अथवा नहीं, यह भी जांच का विषय रहेगा। पुलिस के अनुसार, जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश