बिलासपुर

बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकारी काम के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में कार्रवाई हुई है। मामले में पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार पचपेड़ी की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने और लेने की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

जानकारी के अनुसार, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी की 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर प्रसारित हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद प्रकरण की जांच कराई गई। तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर 2026 को अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित पाया गया कि पटवारी ने शासकीय राजस्व कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की और रकम ली थी।

शासकीय सेवा नियमों का उल्लंघन

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इस कृत्य से शासन की छवि धूमिल हुई है।

कोटा एसडीओ कार्यालय होगा मुख्यालय

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ऋषिपूरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद हुई इस कार्रवाई ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख...