बिलासपुर

ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर…हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में सड़क हादसे में हिर्री थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक धनसूसाय पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गुरुवार सुबह अपने घर कोनी से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए हिर्री थाना जा रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट के गेट नंबर-2 के पास छतौना मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रधान आरक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर चोट आई है, जबकि एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक धनसूसाय पैकरा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक क्रमांक CG 14 B 3296 से कोनी स्थित घर से हिर्री थाना के लिए निकले थे। वह अभी हाईकोर्ट गेट नंबर-2 के पास छतौना मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे माजदा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार किया जा रहा है। हादसे में सिर पर चोट लगने के साथ ही उनका एक पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद माजदा चालक फरार

दुर्घटना के बाद माजदा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी के साथ हुए इस हादसे से पुलिस महकमे में चिंता का माहौल है। अब फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने...