बिलासपुर

गोंद उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, उन्नत तकनीक से कृषकों को किया गया अपडेट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की परियोजना राल एवं गौद की कटाई , प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के अंतर्गत गोद उत्पादन नवाचार तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत डा . प्रतिभा कटियार प्राध्यापक एवं डा . नूतन सिंग पादप कार्यिकी द्वारा छ.ग. के प्रमुख गोद उत्पादक वृक्षो जैसे कि बबूल , कराया , घावडा , सलई , मूंगा , पलाश ,

रोहिला एवं चिरौंजी इत्यादि से वैज्ञानिक पद्धति द्वारा उच्चतम गुणवत्ता अधिकतम मात्रा में गोंद निकालने की तकनीक पर चर्चा की गई साथ ही वैज्ञानिक पद्धति को अपना कर वृक्षों के जीवन काल को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर भी जानकारी दी गई और इन पद्धतियों को अपना कर गोद उत्पादन से जुड़े हुये लोगो को आजीविका को बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया गया। साजा ,

वृक्षो एवं इसका प्रदर्शन डा मनेन्द्र धृतलहरे उत्पादक कार्यिकी विभाग एवं इंजी . पूजा साहू के द्वारा किया गया इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक शिल्पा कौशिक , डा . अमित शुक्ला , डा . निवेदिता पाहत जयंत साहू , चेचला पटेल , जीमती स्वाति शर्मा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में जिले के अग्रणी कृषक माधो सिंग , विक्रम सिंग , कुमारी विनीता , देवीप्रसाद कुरै आदि कृषक उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप