बिलासपुर

अनजान फोन कॉल से हो जाएं सावधान, ऑनलाइन ठगी करने वाले आसानी से बना रहे निशाना….न दे अपनी निजी इन्फॉर्मेशन…. फिर एक डॉक्टर हुई शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ठग न्यायधानी वासियो को आसान टारगेट बना रहे है। ठगी के नए नए पैतरे अपना आम जनता के बैंक एकाउंट से हजारों रुप्ए का सेंध लगा रहे है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। जिसमे अपोलो के डॉक्टर के खाते से बिना सहमति ठगों ने 40 हजार का ट्रांसफर किया है। जिसकी शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक डॉ अश्वनी नागनाथ जुंजारे के मोबाइल फोन पर 8 जुलाई को उनके ही नबर से फोन आया है। जिससे पहले तो वह चौक गई। लेकिन उन्होंने फिर हिम्मत कर फोन उठाया जिसमे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम सहित अन्य जानकारी ली। फिर प्रार्थी ने अपना परिचय देकर फोन काट दिया। उसके बाद लगातार उसी नबर से फोन आने लगे। उसके कुछ समय बाद ही प्रार्थी के एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक 5010014546202 से एक बार में 15000 रूपये तथा उसी खाते से दूसरी बार में 25000 रूपये किसी अन्य के खाता क्रमांक 50100275102865 मे ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपना बैंक एकाउंट ब्लॉक कराया। इधर बैंक पहुँच प्रार्थी ने पूछताछ की तो पता चला कि उनके खाते से जो 40 हजार रुपए गायब हुए है। वह किसी अर्जुन कुमार के नाम से संचालित खाता क्रमांक 50100275102865 में ट्रांसफर किए गए हैं। जब बैंक से प्रार्थिया की मदद नही हो सकी तो उन्होंने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...