बिलासपुर

ई-चालान के बहाने साइबर ठग सक्रिय, बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी को लगाया 2.85 लाख का चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तोरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने ई-चालान के फर्जी मैसेज के जरिए रेलवे कर्मचारी के खाते से 2 लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक कुमार, निवासी बी-ब्लॉक फ्लैट नंबर 324, सांई भूमि तोरवा, बिलासपुर, रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कंट्रोल रूम बिलासपुर में पदस्थ हैं। विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च 2026 को रात 8:50 बजे उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर ई-चालान का एक मैसेज आया था। मैसेज में ओवर स्पीड का चालान दिख रहा था, लेकिन उसमें किसी प्रकार की राशि दर्ज नहीं थी।

संदेह होने पर उन्होंने मैसेज को वापस कर दिया। इसके बाद 8 मार्च 2026 की रात 2:46 बजे से 2:57 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से जुड़े अमेजन पे क्रेडिट कार्ड को हैक कर लिया। ठगों ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 75 हजार, 75 हजार, 70 हजार और 65 हजार रुपये निकालकर कुल 2,85,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उनके मोबाइल नंबर से लिंक ई-मेल आईडी को भी बदलकर किसी अन्य ई-मेल में परिवर्तित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई,इधर, तोरवा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगी के इस मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप