मस्तूरी

VIDEO:मछली पकड़ने करंट लगाने वाला खुद आया चपेट में, झुलसकर हुई मौत…इधर परिजनों ने मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में समय पर ईलाज नही मिलने मौत होने का लगाया आरोप, किया चक्काजाम 

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी कन्हैया लाल कैवर्त पिता बहोरिक लाल कैवर्त उम्र 31 वर्ष गाँव से गुजरे अरपा नदी में विधुत तार खिंचकर करेंट से मछली पकड़ रहा था।तभी करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजन तत्काल मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां कन्हैया की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाली में गाँव से गुजरे अरपा नदी में आज सुबह गांव का ही कन्हैया कैवर्त पिता बहोरिक कैवर्त उम्र 25 वर्ष अरपा नदी के एनीकट के पास विद्युत तार खिंचकर करेंट से मछली पकड़ रहा था।तभी अचानक से 12 बजे के आसपास अपने द्वारा खिंचे विधुत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहूंचे लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य केंद्र में नही था कोई डॉक्टर परिजनों ने किया चक्काजाम

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर नही था जिसके वजह से युवक कन्हैया की जान गई परिजनों ने बताया कि युवक को करेंट लगने के बाद तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।लेकिन 2,3 घंटे तक कोई डॉक्टर नही मिला जिसके कारण कन्हैया लाल की जान चली गई।

जिससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के सामने बीच सड़क पर लाश को रख चक्काजाम कर दिया जिससे मस्तूरी- पामगढ़ रोड जाम हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुँचे मस्तूरी थाना प्रभारी ने लोगो को समझाइश दी तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...