सीपत

दो बाइक की आमने – सामने हुईं भिड़ंत… दोनों चालको की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत… एक गंभीर हॉस्पिटल रिफर

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के पास मेंन रोड में शाम 5,30 बजे के आसपास दो बाइको में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालको की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।वही एक बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी मेन रोड में शाम 5,30 बजे के आसपास बाइक क्र CG 10 BE 2539 और दूसरी बाइक क्र CG 15 GC 6715 में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे दोनों बाइक चालको की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसे हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

एक मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिससे मृतक की पहचान नितिन साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी रजगामार जिला कोरबा निवासी बताया जा रहा है।जो एनटीपीसी सीपत में काम करता था। वह अपने निवास स्थान रजगामार से शाम ntpc में डियूटी करने आ रहा था।

वही दूसरे मोटरसाइकिल चालक खुलेश यादव पिता स्व देवारी लाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बनियाडीह एवं घायल भूपेंद्र कश्यप पिता स्व पुनाराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी बनियाडीह किसी काम से सीपत आये हुए थे।

जो काम निपटाने के बाद सीपत से बाइक से गुड़ी तरफ जा रहे थे।फिलहाल मौके पर सीपत पुलिस पहुंच घायल को हॉस्पिटल और मृतकों की शव को घटनास्थल से उठवा मरच्यूरी के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...