रायपुर

भ्रष्टाचार की खुली पोल तो मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग का उप अभियंता निलंबित…शासकीय राशि का दुरुपयोग कर ठेकेदार को पहुँचाया लाभ

रमेश राजपूत

रायपुर – लोक निर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विभागीय अधिकारियों को काम-काज में पारदर्शिता बरतने के निर्देश लगातार देते रहे हैं। वे हमेशा से कहते रहे हैं कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी- कर्मचारी  जहां पुरस्कृत किये जाएंगे वहीं लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री साहू के निर्देशानुसार शासकीय राशि का दुरूपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने पर वित्तीय अनियमितता के कारण लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता (वि./यां.) उपसंभाग बलरामपुर अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (वि./यां.) संभाग अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि अमित सिंह ने निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन भेलवाडीह बलरामपुर में विद्युतीकरण से संबंधित कार्य संपादित कराए बिना 24 लाख 57 हजार 985 रूपए का अनियमित भुगतान सिविल संभाग रामानुजगंज से कराकर शासकीय राशि का दुरूपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया है। इस अनियमितता के लिए उनके निलंबन की अनुसंशा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,