छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग, सिविल लाइन पहुंच गए भाजपा नेता

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर हमले तेज करती जा रही है, इसे भी उसी तारतम्य में देखा जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्य बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। इनका आरोप है कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि किसान, आदिवासी और हरिजन विरोधी है भाजपा। भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने के दौरान उन्होंने बार-बार प्रतिबंधित शब्द हरिजन का इस्तेमाल किया, जबकि इस वजह से पहले भी कई मामले एस्ट्रो सिटी एक्ट में दर्ज हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद अगर वह इस प्रतिबंध इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो इसका मतलब यही निकाला जा रहा है कि वे देश के दलित वर्ग के स्वाभिमान का सम्मान नहीं करते और ऐसा कर वे उनकी भावनाओं को आहत कर रहे हैं। दलित समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों और अन्य भाजपा नेताओं ने भी पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है ।पुलिस शिकायत लेकर जांच की बात कह रही है । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर हमले तेज करती जा रही है, इसे भी उसी तारतम्य में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...