रतनपुर

दो वर्ष बाद चैत्र नवरात्र पर गुलजार होगा माँ महामाया देवी का दरबार….मंदिर ट्रस्ट ने की तैयारी पूर्ण

जुगनू तंबोली

रतनपुर – चैत्र नवरात्र मेला दो अप्रैल से शुरु होकर नौ अप्रैल तक चलेगा। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से नवरात्र मेला नहीं लग पा रहा था। कोरोना काल के बाद चैत्र नवरात्र पर माँ महामाया देवी का दरबार फिर गुलजार होगा। रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी में भारी भीड़ होने की संभावना से मंदिर ट्रस्ट, प्रशासन के साथ दुकानदारों ने भी तैयारियां पूर्ण कर दी है। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दूर दूर से आने वाले श्रदालुओं के लिए रुकने निःशुल्क धर्मशाला की व्यवस्था, गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।साथ ही पूरे नवरात्र के दौरान रात्रि में माता जसगीत गायन,झांकी का भी आयोजन किया किया गया है।

LIVE दर्शन की व्यवस्था

सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा जो भक्त माँ के दर्शन करने मंदिर तक नही पहुच पा रहे है उनके लिए माँ महामाया देवी के दर्शन लाभ के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था फेसबुक,यूट्यूब के माध्यम से की गई है। mahamaya devi mandir ratanpur सर्च कर माँ महामाया के दर्शन कर सकते है। साथ ही मंदिर परिसर में वाल एलईडी का भी व्यवस्था किया गया है जिसमे माँ के LIVE दर्शन कर सकते है।

कोरोना के चलते मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों को चैत्र नवरात्र से काफी उम्मीद है

महामाया मंदिर के दुकानदारों ने बताया कि आस्था में तर्क के लिए कोई स्थान नहीं होता लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से ऐसा पहली बार हुआ था जब नवरात्र के समय विश्व प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर बंद कर दिया गया था। श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन पर रोक लगा दी गई थी। ऐसी अभूतपूर्व बंदी देख हर कोई सहमा-सहमा सा था। कोरोना के चलते चार नवरात्र पाबंदियों के बीच गुजरा। कोरोना काल के दो साल बाद दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र मेला का आगाज होगा। दो साल बाद पाबंदी से मुक्ति मिली और इस बार चैत्र नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में हम सभी दुकानदारों ने तैयारी शुरु कर दी है। नारियल, चुनरी, लाचीदाना व प्रसाद स्वरूप अन्य सामान का स्टाक करने में जुटे हैं।

धार्मिक नगरी रतनपुर भक्तों से रहेगा गुलजार

नवरात्र के समय देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु आदिशक्ति जगत जननी मां महामाया देवी के साथ पर्वत पर विराजमान मां लेखनी देवी,भैरो बाबा,गिरजावन हनुमान मंदिर,तुलजा भवानी,सटवाई देवी सहित रामटेकरी पर्वत पर विराजमान राम दरबार का दर्शन-पूजन भी करते हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्र पर धार्मिक नगरी रतनपुर भक्तों से गुलजार नजर आएगा।

27 हजार मनोकामनाएं ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित

सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर में इस वर्ष करीब 27 हजार तेल व घी की मनोकामना ज्योति कलश 250 ज्योति रक्षको की निगरानी में प्रज्वलित होंगे। इसके लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।

चैत्र नवरात्र पर्व को दो दिन शेष

चैत्र नवरात्र को दो दिन शेष है और तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक माँ महामाया मंदिर परिसर का निरीक्षण कर नवरात्र पर्व की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। शिव गेट से लेकर पूरे मंदिर परिसर तक सुंदर लाइटिंग की गई है। माँ महामाया देवी के दर्शन करने दूर दूर से पहुचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बैरिकेडिग का भी पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर परिसर से लगे ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।वहीं माँ महामाया के दंडवत दर्शन करने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत के साथ पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर