बिलासपुर

नायब तहसीलदार का अंग्रेजी शराब की डिमांड करते हुआ वीडियो वायरल….कलेक्टर ने की कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर –  जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, इस वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार एक अंग्रेजी शराब की कीमत पूछ रहे हैं, और लाने कह रहे हैं। बताया जा रहा है,

क्षेत्र का एक किसान अपनी जमीन से सम्बंधित समस्या को लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा था। तभी काम के बदले नायब तहसीलदार किसान से अंग्रेजी शराब का डिमांड करने लगे।

किसान ने मोबाइल से इसका विडियो बना लिया। अब वही विडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार अंग्रेजी शराब की कीमत पूछते हुए उसकी डिमांड कर रहे हैं और शराब लाने बोल रहे है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने जांच के बाद कार्रवाई की है,

जिसमें उन्हें तहसील से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है, वही शासकीक सेवक के अनुचित व्यवहार को लेकर आयुक्त को निलंबन और उचित कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,