बिलासपुर

धर्म जागृति मंच ने हनुमान जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा….. उमड़ा जनसैलाब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार शाम को रेल्वे परिक्षेत्र में श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें पूरे क्षेत्र से लोग पहुंचकर इस शोभा यात्रा में भाग लिया। आगे आगे रथ पर सवार राम सीता की प्रतिमूर्ति चल रही थी पीछे पीछे जय श्री राम की जयघोष करते जनसैलाब। धर्म जागृति मंच बुधवारी बाजार द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भक्तजन मर्यादा पुरुषोत्तम राम को अपना आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प ले रहे हों। पीत वस्त्रों में माथे पर तिलक लगाए हाथ में जय श्री राम का झंडा लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पंचमुखी हनुमान मंदिर से गुरुनानक चौक जगमाल चौक गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड होते हुए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तक गए। फिर वहां से हनुमान मंदिर वापस लौटे।

भीषण गर्मी की परवाह किये बिना पसीने से तर बतर लोग जय श्री राम का जयघोष करते जा रहे थे। श्रद्धालुओं ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शुद्धपेजल,सरबत,और ठंढा पेयजल की व्यवस्था की थी। इस शोभा यात्रा में भाग लेने पहुंचे सभी भक्तजनों के खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया। इस मौके पर शंकर नगर के सुदर्शन अखाड़े के हनुुुमा भक्तो ने जमकर शौर्य प्रदर्शन किया जो सभी केे लिए आकर्षण का केंद्र रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर