सीपत

युवक को उल्टा लटकाकर बर्बरता पूर्वक पीटने वाले सभी आरोपी पुलिस हिरासत में….वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई एक्शन में

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र के उच्चभट्ठी में चोरी के संदेह पर एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो बीती शाम वायरल हुआ था, जिसके बाद सीपत पुलिस एक्शन में आई और घटना स्थल पहुँची और जानकारी जुटाई गई, तब पता चला कि उच्चभट्ठी में रहने वाले मनीष खरे, युवराज खरे, जानू भार्गव वीडियो में युवक को पिट रहे है, जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने भीम केशरवानी और एक नाबालिग के साथ होने की बात कही, इस दौरान मनीष खरे ने बताया कि उक्त युवक वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है उसका नाम महावीर सूर्यवंशी है, जो रविवार की रात मनीष के घर घुसने की कोशिश कर रहा था तभी उसे चोरी के संदेह में पकड़ा गया और पुलिस को सौप दिया गया था,

लेकिन दूसरे दिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया है तो युवक उसे ढूंढने लगे और फिर से महावीर सूर्यवंशी को पकड़कर पीटने लगे इस दौरान उन्होंने उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया था और पिटाई कर पूछताछ कर रहे थे, जिसने चोरी की बात उनसे कबुल की थी, घटना के वक्त ही झलमला के एक व्यक्ति ने युवकों को पिटाई से मना किया था, जिसने ही वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है, वही अब प्रार्थी महावीर सूर्यवंशी की तलाश की जा रही है, जिसकी हालत कैसी है और वह क्या बयान देता है वह इस घटना की आगे की कार्रवाई तय करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...