कोटा

कार चालक ने विवाद करते हुए ट्रक में लगा दी आग…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

प्रेम सोमवंशी

कोटा – रंजिशवश कार चालक ने खड़ी ट्रक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे ट्रक धू धू कर जलने लगा, आगजनी की घटना सामने आते ही अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में आग बुझाने प्रयास किये गए। इस आगजनी की पूरी घटना सामने लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालक मौके में पहुँचे और ट्रक चालक को धमका कर भगा रहे है, जिसके बाद ट्रक को आग के हवाले कर रहे है।

इस पूरे मामले में ट्रक के मालिक संतोष कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार करगी रोड कोटा निवासी संतोष कुमार गुप्ता ट्रक ट्रांसपोर्टिग का काम करता है तथा ट्रक क्रमांक CG04DB5894 दस चक्का ट्रक का स्वामी है दिनांक 11.05.2022 के करीब 03.00 बजे उक्त ट्रक का चालक अशोक मानिकपुरी रेल्वे स्टेशन तरफ से ट्रक खाली कराकर घर के सामने खड़ी कर कुछ पैसे की मांग किया जिसे तुरंत पैसा दिया और ट्रक लेकर आगे चला गया कि तुरंत पीछे से कार क्रमांक CG10BH7540 का चालक आया और फिर रोका और रोड जाम करके रखते हो कहकर जान से मार दूंगा की धमकी देते हुये चला गया और अपने मोबाईल नंबर 8871055877 से प्रार्थी के मोबाईल नंबर 9993774701 पर बार बार फोन कर जान से मार देने की धमकी देने लगा। ट्रक चालक द्वारा ट्रक को आनंद धरम कांटा के पास वजन कराकर खड़ी किया था कि उक्त कार के चालक द्वारा ट्रक ड्राईवर को डरा धमकाकर भगा दिया और ट्रक में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,