कोटा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, के द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

प्रेम सोमवंशी

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कोटा के द्वारा 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉक्टर रेणुका सेमुअल, स्वेता सिंह बीपीएम, व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर निकहत खान व स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉप नर्स सहित एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के टीचर्स व नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए।इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के बारे में प्रकाश डालते बतलाया गया कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

फ्लोरेंस का जन्‍म 12 मई सन् 1820 को हुआ था। फ्लोरेंस की याद में उनके जन्‍म दिन पर हर साल 12 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ (वर्ल्‍ड नर्सिंग डे) के रूप में मनाया जाता है। जिंदगीभर बीमार और रोगियों की सेवा करने वाली फ्लोरेंस का अपना बचपन बीमारी और शारीरीक कमजोरी की चपेट में रहा। पहली बार ‘नर्स दिवस’ को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के अधिकारी ‘डोरोथी सदरलैंड’ ने प्रस्तावित किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डी.डी. आइजनहावर ने इसे मनाने की मान्यता प्रदान की। इस दिवस को वर्ष 1953 में पहली बार मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्स परिषद ने इस दिवस को पहली बार वर्ष 1965 में मनाया था।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा साथ ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्टॉप नर्सों का एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर व टीचर्स के द्वारा सम्मान किया गया। व संस्था के द्वारा स्टॉप नर्सों को गिफ्ट दिया गया साथ ही कार्यक्रम के दौरान केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉक्टर रेणुका सेमुअल, स्वेता सिंह बीपीएम, व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर निकहत खान व स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉप नर्स सहित एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के टीचर्स जितेंद्र पात्रे व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के नर्सिंग स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR