बिलासपुर

पूर्व सांसद की रोज पिटाई करता था पति, मजबूरन करना पड़ा पुलिस में एफ आई आर

डेस्क

पूर्व लोकसभा की मनोनीत सांसद ने पति द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पुलिस में कर भूचाल ला दिया है ।आम धारणा है कि कम पढ़ी-लिखी और सामाजिक हैसियत ना रखने वाली महिलाएं ही आमतौर पर पति और ससुराल द्वारा प्रताड़ित की जाती है , लेकिन यह धारणा उस समय चकनाचूर हो गई जब बिलासपुर की तार बाहर क्षेत्र में रहने वाली पूर्व मनोनीत लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता इंग्रिड मैक्लाउड ने तार बाहर थाने में अपने पति रॉडनी मैक्लाउड पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का सनसनीखेज आरोप लगाया। पूर्व सांसद का कहना है दो बच्चे होने के बाद भी उसके पति उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे हैं। यहां तक कि बात-बात पर रॉडनी अपनी पत्नी की पिटाई भी कर देते थे। सांसद होने की वजह से सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल ना हो इस डर से इंग्रिड मेंक्लाउड लंबे अरसे से चुपचाप पति की प्रताड़ना इसी उम्मीद में सहती रही कि धीरे-धीरे पति के व्यवहार में सुधार आएगा, लेकिन ऐसा होने की जगह पति द्वारा मारपीट करने के मामले लगातार बढ़ते गए तो इंग्रिड मेंक्लाउड के सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने तार बार थाने में इसकी रिपोर्ट लिखा दी । पुलिस ने पूर्व सांसद की शिकायत पर उसके पति रॉडनी के खिलाफ सख्त धाराओं 498 ए और 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है । जाहिर है इसके बाद रॉडनी की मुश्किलें बढ़नी है ।वही एक ताकतवर पद पर लंबे समय तक काबिज रहने वाली महिला नेत्री द्वारा लंबे वक्त से प्रताड़ित होने की बात से सब हैरान है।

पहले भी पूर्व मनोनीत सांसद इनग्रिड मैक्लाउड के पति और बेटे के आपराधिक कारनामे सुर्खियां बटोर चुके हैं। चाहे वे केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामला हो या फिर तोरवा क्षेत्र में संचालित होटल पर कब्जे की बात । खैर इस बार देखने वाली बात होगी कि एक महिला सांसद की पिटाई करने वाले उसके पति पर क्या कार्यवाही होती है। आपको बता दें की इंग्रिड मैक्लाउड पेशे से शिक्षिका है और एंग्लो इंडियन समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस द्वारा उन्हें लोकसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...