दुर्ग

एंटी क्राइम टीम ने फिर पकड़े 2 गाँजा तस्कर…इस बार गाँजे के साथ 2 देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त

रमेश राजपूत

दुर्ग – जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने फिर एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें मुखबिर की सूचना पर दो गाँजा तस्करो को एच केबिन बीएवाई चरोदा के पास पकड़ा है, जिनके कब्जे से गाँजे के साथ ही 2 देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम और जीआरपी चौकी चरोदा द्वारा आज संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एच केबिन बीएवाई चरोदा के पास दो व्यक्ति प्रशांत नंदा पिता राजू नंदा उम्र 24 साल तथा संतोष क्षत्रिय उम्र -35 वर्ष निवासी बालंगीर उड़ीसा को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उनके पास रखे दो पीठू बैग जिसके अंदर 4 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसकी कीमत 40000/-रूपये तथा दो देशी कट्टा और 03 नग जिन्दा कारतूस जप्त किया गया है।

जिसमें अप.क्र.88/23 धारा NDPS ACT 20B एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से जीआरपी चौकी चरोदा प्रभारी एएसआई महेंद्र प्रसाद, आरक्षक मन्नू प्रजापति, लक्षण गाइन, जीआरपी एंटी क्राइम टीम तथा आर विष्णु सुमन, प्रकाश सोनी , भगवानदास पुरेना का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस