कोटा

शिक्षक के सुने मकान में अज्ञात चोरों का धावा, ताला तोड़कर हजारों के माल पर किया हाथ साफ…प्रार्थी ने लिखाई रिपोर्ट

रमेश राजपूत

कोटा- जो जग को शिक्षित करे, जिनके बोली में सरस्वती खुद निवास करती हो, उनसे विद्या तो नही चुराई जा सकती, लेकिन उनके घरों में चोरी की घटना अब आम बात हो गयी है। दरअसल मामला कोटा थाना क्षेत्र के पड़ावपारा की है जहाँ खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ क्षेत्रपाल खाण्डे निवास करते है, जहाँ 4 से 6 जून के दरमियान अज्ञात चोरो ने दबिश देते हुए और कम्प्यूटर, टीवी, नगदी और जेवरात सहित 45000 रुपए के सामानों पर हाथ साफ करते हुए रफ्फू चक्कर हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक क्षेत्रपाल खाण्डे 4 जून की सुबह खोंगसरा से पड़ावपारा अपने मकान कुछ काम से आए थे,

जिसके बाद काम होते ही घर में ताला लगाकर वो अपने पैतृक गांव नवापारा लौट गए थे। जिन्हें 6 जून उनके पिता ने फ़ोन करके सूचना दी के उसके घर का ताला टूटा हुआ है, चोरी होने की आशंका है, जिसके बाद जब वह अपने घर पहुँचा तो उसने पाया की घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है, जहाँ उसने देखा तो नगदी सहित अन्य सामान गायब है, लिहाज़ा प्रार्थी शिक्षक ने कोटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,