बिलासपुर

बिलासपुर :- शहर में असामाजिक तत्वों का आतंक…बीच सड़क पर मचा रहे थे हंगामा, डॉक्टर दंपत्ति ने साइड मांगा तो कर दी पिटाई और लूट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के डॉक्टर दंपत्ति के साथ बाइक सवार युवकों ने किया मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरपारा रोड पर राजा नर्सरी के पास रविवार की रात 11 बजे की है, जहाँ बाइक सवार असामाजिक तत्वों ने साइड देने की बात पर विवाद किया और मारपीट करते हुए, सोने की चेन के लूट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद निवासी डॉक्टर अभिजीत सिंह अपनी पत्नी और अपने दोस्त और उनकी पत्नी के साथ कार क्रमांक CG10 BJ 9005 से घर से डायमंड होटल नया बस स्टैंड के पास जा रहे थे, जैसे ही मगरपारा राजा नर्सरी के आगे एसबीआई बैंक के पास पहुंचे थे कुछ लडके मोटर सायकल के साथ रोड को घेरते हुये चल रहे थे, जब बार बार हार्न बजाकर साईड हटने के लिए उन्होंने बोला तो उक्त लोगो द्वारा हार्न सुनकर डांस करने लगे, तब साईड करते हुये कार के सीसा को नीचे करके रोड घेर के चलने वाले लोगो को किनारे होने के लिए बोला गया तो उन्होंने अश्लील गाली गलौच किया, जब प्रार्थी कार से नीचे उतर कर गाली गलौच करने का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी, वही इस दौरान किसी आरोपी ने उनके गले में पहले सोने की चैन कीमती 70 हजार को लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते रहे। घटना से डरे सहमे हुए प्रार्थी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जहाँ पुलिस ने मो. सा. बुलेट क्रमांक CG10 BP 8818 के चालक एवं उसके अन्य मो.सा.चालक साथी के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 392-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...