बिलासपुर

राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर  23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई…शिकायत के आधार पर हुई जाँच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में सामान्य एवं अतिरिक्त चावल के साथ-साथ अप्रैल महीने का प्रति सदस्य 5 किलो के मान से अंत्योदय एवं प्राथमिकता कार्डधारियों को चावल वितरण करने के निर्देश राशन दुकानों को दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आबंटित चावल वितरण की जांच खाद्य निरीक्षकों द्वारा की गई। जांच में राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इन दुकानों में बिल्हा विकासखण्ड के 3 ग्राम पंचायत बांका, पेण्डरवा, बहनी महिला स्व सहायता समूह उड़नताल, तखतपुर नगर पंचायत की सामुदायिक महिला विकास समिति,

विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत मस्तूरी, सेवा सहकारी समिति जैतपुर, कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नेवारीबहरा, ओम सांईनाथ महिला स्व सहायता समूह पोड़ी, जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह मोहदा, मां स्व सहायता समूह रानी बछाली, ग्राम पंचायत टाटीधार, नगर पंचायत रतनपुर के 6, मां पार्वती स्व सहायता समूह, विनायक महिला स्व सहायता समूह, आठबीसा महिला स्व सहायता समूह, मां सर्वेश्वरी महिला सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति और कस्तूरबा स्व सहायता समूह, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की 6 दुकानें विश्व अम्बे स्व सहायता समूह, उचित प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, उद्गम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, उपभोक्ता भंडार देवरीखुर्द, शेरावली साख समिति गोड़पारा, दीप महिला स्व सहायता समूह खमतराई की दुकानें शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...