बिलासपुर

ज्वेलर्स दुकान में छत के शेड को काटकर लाखों की चोरी….मेनरोड की दुकान में अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात अज्ञात चोरों ने सरकंडा थाना से कुछ दूरी पर ही प्रथम हॉस्पिटल के पास स्थित मानुषी ज्वेलर्स दुकान में छत की टिन को काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा निवासी मनीष सोनी की दुकान मानुषी ज्वेलर्स सरकंडा में प्रथम हॉस्पिटल के पास है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने बिना ताला तोड़े छत का टिन काटकर अंदर घुसे और सोने चांदी के लाखों रुपए कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

मामले में प्रार्थी ने आभूषणों की कीमत बिल देखकर आंकलन करने की बात कही है जिसके बाद ही चोरी गए सामानों की कुल कीमत स्पष्ट हो पाएगी, फ़िलहाल अज्ञात चोरों ने थाने से कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को ही चुनौती दे दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल