सीपत

डीजल चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…. बोलेरो वाहन में घुम घुम कर रोड किनारे खड़ी वाहनों से करते थे डीजल चोरी

रमेश राजपूत

सीपत – सड़क किनारे खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 2000 लीटर डीजल और दो बोलेरो वाहनों को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत से थाना प्रभारी विकास कुमार बल सहित पतासाजी के लिए ग्राम कुकदा , दर्राभाठा की तरफ रवाना हुए थे, तभी सूचना मिली कि बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 05 एक 0734 , एवं सी जी 12 ए जी 7859 में आरोपीयो द्वारा घुम घुम कर रोड किनारे खड़ी वाहनों से डीजल की चोरी करते हैं, जिन्हें पकड़कर जब पूछताछ किया गया, तो उन्होंने जुर्म स्वीकार करते घुम घुम कर विभिन्न वाहनों से डीजल की चोरी करते है,

जिनके कब्जे से लगभग 2000 लीटर कीमती लगभग 1,90,000 रु का एवं उक्त दो बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है, पकड़े गए आरोपियों में दिनेश सोनवानी पिता पंचराम सोनवानी उम्र 30 साल निवासी दर्शभांठा चाना सीपत, रमेश कुमार रविदास पिता शिव कुमार उम्र 33 साल निवासी हिंडाडीह थाना सीपत, राजू पाटनवार पिता स्व . रामप्र पाटनवार उम्र 30 साल निवासी कुकदा,उमेद राम पिता बनवाली रविदास उम्र 29 साल निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला भाजगीर, धनसिंह पिता ईतवार सिंह गोड उम्र 24 साल निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जाजगीर, जनकराम पिता हरवंश रोहिदास उम्र 47 साल निवासी बगडवरी थाना बलौदा जिला जाजगीर, राधेश्याम पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल उम्र 42 साल निवासी कुकदा , सुंदरलाल पिता गोवर्धन प्रसाद पटेल उम्र 47 साल निवासी कुकदा शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...