रतनपुर

आयुष विभाग द्वारा डायरिया पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक….21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बच्चों में डायरिया को रोकने और इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश में 21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (IDCF – Intensified Diarrhea Control Fortnight) मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना के साथ ही लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करने कई गतिविधियां संचालित की जा रही है। डायरिया शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के मुख्य कारणों में से एक है। इसके शीघ्र उपचार से बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक ग्राम लखराम में डायरिया के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम लखराम के लोगो सहित स्कूली बच्चो को डायरिया  से बचाव संबंधी विभन्न जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान कार्यकम में पहुचे जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल ध्रुव ने बताया कि जिले में बारिश शुरू होने के साथ ही ग्रामीण अंचलों और दूर्गम इलाकों में डायरिया का खतरा बढ़ने लगता है।

हर साल डायरिया की वजह से कई लोगों को इलाज नहीं मिलने की वजह से मौत हो जाती है. ग्रामीण इलाकों में लोग डायरिया जैसी गंभीर बीमारी के लिए अपेक्षाकृत जागरूक नहीं हैं. इसके चलते डायरिया के दौरान उचित इलाज कराने अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं। पीड़ित होने वालों में सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होते हैं, इसे ही ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 25 जून से 10 जुलाई तक डायरिया पखवाड़ा मनाना शुरू कर दिया है। ग्राम लखराम के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ रश्मि जितपुरे ने बताया कि ग्राम लखराम में आज डायरिया के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम लखराम के महिलाओ,बुजुर्गों सहित स्कूली बच्चो को डायरिया  से बचाव संबंधी विभन्न जानकारी दी गई। गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान घर, कुएं व जल-स्रोतों की साफ-सफाई तथा पानी को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इस डायरिया के रोकथाम जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में ग्राम के महिलाएं, बुजुर्ग बच्चे सहित आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,