बिलासपुर

शहर में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर…एक महिला बनी शिकार…सीसीटीवी फुटेज में घटना हुई कैद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में महिला से दिनदहाड़े लूट हो गई। वो अपने बच्ची को देखने बाहर आई थी। इसके बाद वह रास्ते के किनारे झुककर बच्ची से बात कर रही थी। इतने में आए बाइक सवार युवक ने उसके गले से सोने की हार छीना और भाग गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक,  मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली नम्रता पाठक शादी में शामिल होने जांजगीर-चांपा आई थीं। उनके मामा के बेटे की शादी रविवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित न्यू गीता पैलेस से हो रही है। इसी कार्यक्रम में नमृता भी शामिल हुई थीं। दोपहर का वक्त था। अंदर बारात के पहले की रस्म पूरी की जा रही थी। इतने में उनकी बेटी खेलते-खेलते बाहर चली गई थी।

बताया गया कि नमृता अपने बेटी को बाहर देखने आई थीं। वह पैलेस के बाहर रोड किनारे झुककर बेटी से बात कर रहीं थी। इतने में एक बाइक में सवार होकर 2 युवक पहुंचे। युवक बाइक से उतरे और महिला के गले से 2 तोले का सोने का हार लूटकर भाग गया। महिला को जब तक ये पता चलता दोनों युवक भाग चुके थे।

ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लूटे गए हार की कीमतल लगभग एक लाख रुपए है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,