बिलासपुर

बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर की कार घर के बाहर से चोरी….बाइक में पहुँचे चोर और ले गए कार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर से बीती रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर की कार को चोरी कर लिया है। असिस्टेंट इंजीनियर सतीश कुमार अपने भाई के घर राजकिशोर नगर आये हुए थे,

जिन्होंने अपनी आई 20 कार क्रमांक CG04MW-2617 को घर के बाहर लॉक कर पार्क किया था, जिसे अज्ञात चोर देर रात कार का कांच तोड़कर चोरी कर ले गए, सुबह जब उन्होंने अपनी कार को देखा तो वह गायब था, वही पर टूटा हुआ काँच और हथौड़ा पड़ा हुआ था।

प्रार्थी ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस,