
रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी बैंक ऑफ इंडिया के पास विगत 3 जुलाई को छात्रों से हुई मारपीट और चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से एक चाकू को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जय कुमार मिश्रा अपने भाई ओम कुमार मिश्रा के साथ शाम 7 बजे सब्जी लेने जा रहा था तभी बाइक में सवार 3 युवक वहाँ पहुँचे और रास्ते मे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान और युवक भी वहाँ पहुँचे और मारपीट करने लगे इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर ओम पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर और अन्य हिस्सों में चोंट आई।
![]()
मामले में कोनी थाने अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से आरोपियों की तलाश शुरू की जिन्होंने जांच के दौरान आरोपी दिव्यांशु पाटले को पकड़ लिया , जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक चाकू पेश किया । आरोपी दिव्यांशु पाटले , दीपक नेताम उर्फ दीपक भण्डारी , चन्द्रभान कुर्रे उर्फ गब्बर एवं 03 विधि से संघर्षरत् बालकों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।