बिलासपुर

मोपका चौकी पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम उर्तुम के ख़ुटपारा से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोपका चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी कुंवर लाल कर्क पिता पीताम्बर लाल कर्क उम्र 44 वर्ष के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, वहीं उसकी पत्नी सुक्रीता कर्क के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इस तरह कुल 13 लीटर अवैध महुआ शराब पुलिस ने कब्जे में ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में मोपका चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...