मस्तूरी

भंवर गणेश मंदिर में मूर्ति चोरी की घटना से क्षेत्रवासी आक्रोशित…मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की मांग

उदय सिंह

मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंदिर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में क्षेत्रवासियों ने अब तक कड़ी कार्रवाई नही किये जाने की शिकायत की है, इस संबंध में जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी मस्तूरी और एसडीएम को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग़ौरतलब है कि ग्राम पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर से बीते दिनों मूर्ति चोरी की घटना सामने आई।

इससे पूर्व भी असामाजिक तत्वों द्वारा पांच बार इसी मंदिर को क्षतिग्रस्त कर मूर्ती को निशाना बनाया जा चुका है, बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। 24 अगस्त 2025 की रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने मंदिर की मूर्ति को निशाना बनाकर चोरी कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मूर्ति चोरी होने के बाद भी पुलिस प्रशासन उदासीन बना हुआ है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। इस घटना के बाद ग्रामवासियों में गहरा आक्रोश है। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यदि 9 सितंबर 2025 तक चोरी करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 10 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से ग्रामवासी जोंधरा चौक मस्तूरी रोड पर सामूहिक चक्का जाम करेंगे।

यह चेतावनी प्रशासन को आगाह करने के उद्देश्य से दी गई है कि अब ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़ी इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। लगातार चोरी की वारदातों के कारण न केवल श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक शांति भी भंग हो रही है। यह मामला अब केवल एक मूर्ति चोरी का नहीं रह गया, बल्कि यह ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं और विश्वास से जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। ग्राम पाली के श्री भंवर गणेश मंदिर से मूर्ति चोरी की घटना प्रशासन और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों की चेतावनी को देखते हुए अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...