सीपत

सीपत: खनिज माफियाओं का आतंक:- अवैध मुरुम उत्खनन का विरोध करने पर सरपंच से मारपीट और जान से मारने की धमकी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर में अवैध मुरुम का उत्खनन और परिवहन बेखौफ किया जा रहा है, जब इसका विरोध ग्राम सरपंच ने किया तो खनिज माफिया ने न केवल उनसे मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है जब ग्राम टेकर के सरपंच अभिमन्यु कुमार सूर्यवंशी गांव में अवैध रूप से मुरुम की हो रही खुदाई की शिकायत कलेक्ट्रेट से करके वापस लौट रहे थे तो ग्राम टेकर के धान मंडी के पास जेसीबी से मुरुम की खुदाई हो रही थी और हाइवा में भर रहे थे, जब उन्होंने मौके पर पहुँचकर उन्हें रोका तो गाली गलौच करने लगे तभी वहाँ गांव का ही सुरेश कुमार वर्मा पहुँच गया और बोलने लगा कि मुरुम खुदाई वह करा रहा है

और तुम कौन होते हो रोकने वाले बोलकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगा, जहाँ आरोपी ने सरपंच को बीच पड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे आहत सरपंच ने घटना की शिकायत सीपत थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने सुरेश कुमार वर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

खनिज विभाग रहता है मौन..

ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके है जिसमें ग्राम पंचायत और ग्रामीण अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की शिकायत कर चुके है बावजूद खनिज विभाग वहाँ कार्रवाई नही करती यही वजह है कि खनिज माफियाओं का हौसला बढ़ जाता है और वह किसी को जान से मारने की धमकी भी खुलेआम देते घूमते है, जिसमें खनिज विभाग की भूमिका भी अहम होती है अगर समय पर कार्रवाई होती तो अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...