कोरबा

पत्नी से अवैध संबंध की शंका पर युवक की बेरहमी से हत्या….सूजे से सीने में किये 60 वार फिर हथौड़े से फोड़ दिया सिर, हत्यारों ने ही फोन कर दी जीजा को साले की हत्या की जानकारी

रमेश राजपूत

कोरबा – अपनी पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर एक आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है, घटना के बाद पुलिस हत्यारो की सरगर्मी से तलाश कर रही थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से अवैध संबंध के शक में 25 साल के शुभम साहू उर्फ सूरज भान के सीने पर सूजा से करीब 60 बार वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी प्रभाकर और रिक्की यादव को गिरफ्तार किया है। घटना सीएसईबी थाना क्षेत्र में 15 अक्टूबर की है। मृतक शुभम साहू ढोढ़ी पारा स्थित भैंस खटाल का रहने वाला था। आरोपी प्रभाकर से पूछताछ में पता चला है कि शुभम साहू के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था। जिसके चलते उससे आपसी रंजिश रखता था।

रविवार की रात आरोपी प्रभाकर ने अपने साथी रिक्की यादव के साथ मिलकर शुभम की हत्या की साजिश रची। मेडिकल से घर लौट रहे शुभम को रात लगभग 1 बजे आता देख दोनों आरोपी उसे अपने साथ नहर के पास ले गए और विवाद करने लगे। इसके बाद बोरा सिलने वाले सूजा से शुभम के छाती पर एक के बाद एक 50 से 60 बार वार किया गया। इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो हथौड़े से उसका सिर फोड़ दिया। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने उसके जीजा को फोन कर शुभम की हत्या करने की बात बताई। कहा कि उसने शुभम की हत्या कर दी है। आकर नहर किनारे देख लो। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शुभम उर्फ सूरज भान सक्ती जिले के डभरा इलाके के चांटीपाली गांव का रहने वाला था। वह ढोढ़ी पारा में अपने जीजा दीनदयाल के घर पर पिछले 3 साल से रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि हत्या के बाद युवक के परिजनों में भारी आक्रोश था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। लगातार पताजासी के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर