मस्तूरी

ट्रक चालक से चाकू अड़ाकर लूट की वारदात…बाइक सवार 3 अज्ञात आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – बीती रात मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा चौक के पास मेन रोड में पत्थलगांव से राजनांदगांव जा रहे ट्रक चालक से 3 बाइक सवार लोगों ने चाकू अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद पीड़ित ट्रक चालक ने इसकी शिकायत थाने में की है। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जनकपुर निवासी शेखर चतुर्वेदी ट्रक चालक है जो ट्रक क्रमांक CG08AL6721 में सामान लोड कर पत्थलगांव गया हुआ था जो बीती रात 9 बजे पत्थलगांव से लौटकर राजनांदगांव जा रहा था,

इसी बीच एन एच 49 मेन रोड भदौरा चौक के पास 3 बाइक सवार अज्ञात लोगों ने ट्रक रोकने की कोशिश की जिन्होंने ब्रेकर के पास अपनी बाइक को सड़क पर लिटा दिया और दोनों दरवाजे में चढ़कर चाकू दिखा मारपीट करने लगे और पैसे मांगने लगे, उन्होंने ट्रक चालक के पास रखे 30000 रुपए और एक मोबाइल को लूट लिया, साथ ही ट्रक चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर बाइक से जांजगीर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 394-IPC के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...