रतनपुर

प्रहार अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने भी 2 आरोपियों पर की कार्रवाई…70 लीटर कच्ची शराब जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर ग्राम परसदा (नवापारा) निवासी राकेश कुमार गढ़ेवाल के घर के बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, व ग्राम सिल्ली निवासी रामनारायण मरकाम को फॉरेस्ट बेरियर रतनपुर के पास सायकल में शराब रखकर रतनपुर की ओर लाते हुये 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, के साथ पकड़ा गया। उक्त व्यक्तियों से कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10500 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, विकास सेंगर, आर. महेन्द्र रजवाड़े, संजय खाण्डे, अजय सोनी, शेखराम सप्रे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...