कोटा

युवक को मारने की नियत से धारदार चाकू से किया हमला….पीड़ित की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बिलासपुर जबड़ापारा निवासी रितेश पांडेय कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमें उसने बताया कि दिनांक 10/7/2022 को अपने दोस्त जय प्रकाश ध्रुव उर्फ जैकी, राजेश केवट उर्फ छोटू के साथ में अपने बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 FA 7092 में घूमने कोटा के ग्राम भैसाझार आ रहे थे । आते समय रास्ते मे जबड़ा पारा निवासी रामू यादव पिता श्रवण यादव मिला और बोला कहा जा रहे हो भईया तो बताये की हम लोग कोटा घूमने जा रहे है। तो रामु बोला कि मुझे भी कोटा में छोड़ देना मेरी मौसी ग्राम गोबरी पाट में रहती है। बोला तो उसे भी हम लोग साथ मे लेकर आये और गोबरी पाट में उसके मौसी के घर में गए फिर हम लोग वापस जाने के लिए निकल रहे थे रामु यादव को बोले कि तुम अपने मौसी के घर रुक जाओ तो वह नही रुका और गाड़ी में बैठकर हमारे साथ आगे आ गया।

रास्ते मे गोबरी पाट नहर पुलिया के पास में लगभग 9 बजे रात को मैं बोला भाई तुमको अपने मौसी के घर रुक जाना था हम लोगों को कहीं और जाना था घर नहीं जाएंगे बोला तो रामू यादव बोला कि आप लोग जहां जाओगे वहां मैं भी जाऊंगा तो मैं बोला तुम नशे में हो मैं अपने साथ तुमको नहीं ले जाऊंगा तो वह मुझे अश्लील गाली गलौज देने लगा । तो उसको गाली गलौज करने से मना किया तो राम यादव ने तू गाड़ी से उतरने के लिए बोल रहा है तुमको आज जान से मार दूंगा कहते हुए जान से मारने की नियत से अपने पास रखें हुए धारदार चाकू से मारा जो सामने गले में कंठ के पास कटकर खून बहने लगा। प्रार्थी रितेश पांडेय कोटा थाना में उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। कोटा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रामू यादव के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार