मस्तूरी

हाइवे में ट्रक चालक से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…. चाकू अड़ाकर दिया था घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा चौक के पास मेन रोड में पत्थलगांव से राजनांदगांव जा रहे ट्रक चालक से 3 बाइक सवार लोगों ने चाकू अड़ाकर लूट की घटना को 11 जुलाई को अंजाम दिया था, जिसके बाद पीड़ित ट्रक चालक ने इसकी शिकायत थाने में की थी। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जनकपुर निवासी शेखर चतुर्वेदी ट्रक चालक है जो ट्रक क्रमांक CG08AL6721 में सामान लोड कर पत्थलगांव गया हुआ था जो देर रात 9 बजे पत्थलगांव से लौटकर राजनांदगांव जा रहा था,

इसी बीच भदौरा चौक के पास 3 बाइक सवार अज्ञात लोगों ने ट्रक रोकने की कोशिश की जिन्होंने ब्रेकर के पास अपनी बाइक को सड़क पर लिटा दिया और दोनों दरवाजे में चढ़कर चाकू दिखा मारपीट करने लगे और पैसे मांगने लगे, उन्होंने ट्रक चालक के पास रखे 30000 रुपए और एक मोबाइल को लूट लिया, साथ ही ट्रक चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर बाइक से जांजगीर की तरफ भाग गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 394-IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

इसी क्रम में स्थानीय सूचनातंत्र एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से सदेहियो को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ करने पर संदेही चंद्र प्रकाश भार्गव पिता सुनील भार्गव कोसमडीह, महेंद्र सिंह ठाकुर पिता उदय सिंह ठाकुर खैरा, लकेश्वर यादव पिता अनुवादी यादव खैरा ने अपराध करना स्वीकार किया जिससे लुटे गए मोबाइल एवं पैसे को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...