पचपेड़ी

नाबालिग को युवक के साथ सूरत से किया गया बरामद, बीते दिनों स्कूल से नही लौटी थी घर….लोकेशन ट्रेस कर पहुँची पुलिस

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग जो 11 कक्षा में पढ़ती थी, 7 जुलाई 2022 को स्कूल से घर वापस नही लौटी थी, उसके लापता होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सरगर्मी से तलाश में जुट गए थे, जिन्होंने पचपेड़ी थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी, मामले में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के संदेह पर धारा 363 आईपीसी का अपराध दर्ज कर गम्भीरता से जांच में जुट गई थी। जिन्होंने नाबालिग को लोकेशन ट्रेस कर गुजरात के सूरत से बरामद कर लिया है, वही उसे साथ ले जाने वाले युवक सहित नाबालिग को ले जाने में सहयोग करने वाले 3 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 07 जुुलाई को नाबालिग सुबह 07:00 बजे घर के अन्य बच्चों के साथ स्कुल जाने के लिये घर से निकली दोपहर तक घर के तीन अन्य बच्चे वापस आ गये, बडी लड़की घर नहीं आयी जिस पर परिजनों ने स्कूल जाकर पुछताछ किया तो बताये की 10:00 बजे छुट्टी लेकर चली गयी है। बड़ी लड़की के घर नहीं पहुंचने से आस पास एवं रिश्तेदारी में पता किया कोई पता नहीं चला प्रार्थी की लड़की बिना बताये घर से कहीं चली गई।

थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर उक्त बालिका की तलाश की गई पता चला कि गुम बालिका सदेही खुबलु यादव उर्फ धर्मेन्द्र पिता जोहित यादव निवासी हरदी चौकी लवन थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार के साथ में है। जिस पर संदेही के मोबाईल नंबर को सायबर सेल के माध्यम से पता किये जो लोकेशन रायपुर बताये पर थाना से टीम रवाना किया गया गुम बालिका व संदेही रायपुर से कहीं बाहर चले गये थे. कुछ दिन बाद गुम बालिका नये मोबाईल नंबर से अपने परिजनों से संपर्क की थी उक्त मोबाईल नंबर को सायबर सेल के माध्यम से पता किये जो लोकेशन सुरत गुजरात बताया जिस पर थाना से टीम गुजरात (सूरत) जाकर बालिका एवं संदेही खुबलू यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव को बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते बताया की, दिलवाला यादव, राजाराम यादव, सुरज यादव बालिका को ले जाने में सहयोग किये है उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये प्रकरण में बालिका का कथन महिला अधिकारी से कराया गया बयान बाद आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 366,376.34 भादवि, 4, (1)(2) पोक्सो एक्ट जोड़ी गयी,उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेड़ी प्रधान आर रामबहोर सिन्हा, आरक्षक राकेश आनंद, हरिशंकर चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित,