पचपेड़ी

लीलागर नदी के बाढ़ मे फंसे युवक को पचपेड़ी पुलिस ने 4 घंटे रेस्क्यू कर बचाई जान..

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह (टांगर) से पचपेड़ी पुलिस को फोन से बीती शाम 4 बजे के आसपास सूचना मिली की एक युवक रामेश्वर राय पिता लक्ष्मण राय उम्र 32 वर्ष दिशा मैदान के लिए लीलागर नदी तरफ गया था जिसमे पानी बढ़ जाने के कारण नदी के तेज बहाव मे फंस गया है।जिसके बाद तत्काल पचपेड़ी पुलिस थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, ए एस आई अजय सोनवानी,प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे एवं वाहन चालक नवीन मिश्रा तत्काल मौक़े पर पहुंचे।

पानी के बहाव काफी तेज था एवं अंधेरा हो जाने के कारण नदी मे फंसे युवक को रेस्क्यू करना बहुत मुश्किल था लेकिन पचपेड़ी थाना प्रभारी और साथ मे पहुंचे टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे करीब 4 घंटे के भारी मशक्कत के बाद रात 8,30 बजे रामेश्वर राय पिता लक्ष्मण राय उम्र 32 वर्ष को बाहर निकाला जा सका युवक के बाहर निकलने के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

साथ ही पचपेड़ी पुलिस लोगो से अपील भी कर रहे है की भारी बारिश के कारण आसपास के नदी नाला उफान पर है कृपया कोई नदी नाले के आसपास न जाए।।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...