मल्हार

गुप्त नवरात्र पर माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सहस्त्र महाचंडी पाठ व यज्ञ का होगा भव्य आयोजन…तैयारियां शुरू

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – गुप्त नवरात्र पर होगा माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सहस्त्र महाचंडी पाठ व यज्ञ। पहली बार आयोजित हो रहे यज्ञ व पाठ के लिए भव्य तैयारी हो रही है। 19 जून से 27 जून तक चलने वाले नवरात्र अनुष्ठान के दौरान 61 पण्डित आचार्य पण्डित किशोरशरण पाठक के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य यज्ञ सम्पन्न कराएंगे। यज्ञ के लिए मंदिर के ठीक पीछे स्थाई यज्ञ शाला का निर्माण जोरो पर है। साथ ही अन्य जरूरी तैयारी कराई जा रही है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल कैवर्त ने जानकारी में बताया कि धर्मनगरी मल्हार में पहली बार इतना विशाल धार्मिक आयोजन होगा जिसके मुख्य यजमान व आयोजक रायपुर के मनीष सुल्तानिया व मल्हार के रविन्द्र वैष्णव है। इन्ही के द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए तीन माह पहले ही तैयारी की जा रही है। यज्ञ स्थल को स्थाई रूप से कुशल कारीगर द्वारा बनाया जा रहा है वही भोगशाला, भंडारा कक्ष व पंडितों तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

रविन्द्र वैष्णव ने बताया कि 19 जून को यज्ञ व पाठ शुरू होने से पहले भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली जाएगी जिसके बाद गुप्त नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान व यज्ञ तथा महा सहस्त्रचंडी पाठ प्रारम्भ होगा।

नवरात्र के दौरान इस आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के भक्त मल्हार पहुचेंगे जिसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...