कोटा

टायर फटने से अनियंत्रित हुआ छोटा हाथी, चपेट में आया बाइक सवार गंभीर, सिम्स रिफर..

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम अमने व ग्राम टाण्डा के बीच छोटा हाथी की चपेट में आने से बाइक सावर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कोटा थाना की डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही कोटा थाना की डायल 112 घटना स्थल पर पहुँचकर घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टाण्डा निवासी जागेश्वर केवट अपनी लूना क्रमांक CG 10 X 8727 से ग्राम अमने से अपने घर ग्राम टाण्डा जा रहा था और ग्राम टाण्डा से अमने की ओर आ रही छोटा हाथी का टायर अचानक फट गया जिससे ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खोद दिया और सामने से आ रहे जागेश्वर केवट को अपनी चपेट में ले लिया

जिससे जागेश्वर केवट को गंभीर रूप चोटें आई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोटा थाना की डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 के आरक्षक श्याम लाल सोनवानी व चालक मौके पर पहुँचकर घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...