सीपत

चरित्र शंका में फिर एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या..5 महीने पहले हुआ था विवाह, आरोपी पति गिरफ्तार, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने अपनी पत्नी की विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई, तब तक आरोपी पति खुद ही थाने पहुँच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 8 में करन सूर्यवंशी पिता मोहित सूर्यवंशी रहता जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी, शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी,

जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था, बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, वही जिसके बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुँच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति करण सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ...