रायगढ़

स्वच्छ गांव हरा गांव के तहत नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के स्कूल,कॉलेज एवं गांव – गांव जाकर पौधा वितरण और वृक्षारोपण आयोजित

रमेश राजपूत

रायगढ़ – लैलूंगा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नेहरू युवा केंद्र द्वारा लैलूंगा ब्लाक के स्कूल, कॉलेज एवं गांव- गांव जाकर पौधा वितरण कर पौधारोपण किया गया यह कार्यक्रम जुलाई से सितम्बर तक चलाया जाएगा लैलूंगा ब्लाक के अनुविभागीय अधिकारी डी .आर रात्रे से मुलाकात कर नेहरू युवा केंद्र के बारे अवगत कराया गया एंव वन परिक्षेत्र अधिकारी, जिला पंचायत परियोजना अधिकारी से मुलाकात कर पौधारोपण के लिए सभी के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया।

रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी चन्द्र भूषण चौबे निर्देशानुसार एंव लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा ब्लाक में स्वच्छ गांव हरा गांव वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जुलाई से सितम्बर तक किया जायेगा हम जानते हैं पृथ्वी में पेड़ – पौधा कितना जरूरी है जो वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाकर रखती है। मानव जीवन के लिए पेड़ – पौधा होना आवश्यक है क्योंकि पेड़ -पौधे के अंधाधुंध कटाई से आजकल प्रदूषण बहुत बढ़ गया है

जिससे पृथ्वी पर मानव जीवन संकट आ गया है इसलिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छ गांव हरा गांव वृक्षारोपण अभियान जुलाई से सितम्बर तक आयोजित किया गया जा रहा है यह कार्यक्रम गांव के युवा मंडलो को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वृक्षारोपण अभियान मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि शुद्ध हवा हमें पेड़ों से ही मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जिससे हमारी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करा सकें

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...