मल्हार

नगर पंचायत मल्हार में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवारों ने की दावेदारी….आवेदन जमा,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक बैठक शुरू कर दी है, बैठक लेकर अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए दावेदारों से आवेदन भी बड़े पदाधिकारी ले रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को नवनियुक्त भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल पहली बार मल्हार पहुचे जहां भाजपाइयों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। चुनाव के लिए अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी जिसके बाद भाजपा से चुनाव लड़ने प्रत्यासी भी सक्रिय हो गए है। इस बार मल्हार में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला वर्ग को मौका दिया गया है इसलिए भाजपा के नेता अपनी पत्नियों के नाम से दावेदारी करेंगे।

कुर्मी समाज भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को स्पस्ट रूप से कहा कि आगामी चुनाव में सभी को ईमानदारीपूर्वक काम करना होगा, किसी भी प्रकार की भितरघात की शिकायत आएगी तो बर्दास्त नही किया जाएगा और सीधे पार्टी से निलम्बन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार है परन्तु किसी एक को ही टिकट मिलेगा ऐसे में मनमुटाव या टकराव की स्थिति नही होना चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक डॉ केएम बांधी व जिला उपाध्यक्ष तथा मल्हार चुनाव प्रभारी तिलकराम साहू ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित कर मल्हार में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।
आगामी चुनाव के लिए 7 लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करते हुए आवेदन दिया वही सभी 15 वार्डो के लिए 39 भाजपाइयों ने आवेदन देकर टिकट मांगा है।

इन दावेदारों ने दिया आवेदन….

अध्यक्ष पद के लिए सुभद्रा हेमंत सोनू तिवारी, उर्वशी संजय पांडे, पुष्पा राजकुमार वर्मा, चांदनी रविशंकर कैवर्त, पार्वती अरविंद साहू, धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त व कृष्णलता दीपक लहरे ने दावेदारी की। इसी तरह पार्षद पदों के लिए वार्ड 1 से कृष्ण कुमार यादव, जगदीश राय, कृष्णलता लहरे। वार्ड 2 से सरिता सोनवानी, शैल जास्कर, गायत्री देवार, कृष्णलता लहरे। वार्ड 3 से मिलुराम कैवर्त, रविशंकर कैवर्त। वार्ड 4 से गीताबाई मनराखन कैवर्त, नर्मदीया खेलुराम कैवर्त। वार्ड 5 से कमलेश गोलू सिंह। वार्ड 6 से हरिओम श्रीवास, संतोष देवांगन, आशुतोष वर्मा। वार्ड 7 से शम्भू भैना। वार्ड 8 से राजेश पाटले, पीयूष पाटले, दिव्यराज पुरैना। वार्ड 9 से रामफल कांत। वार्ड 10 से आशा धनसाय कैवर्त, गिरजा टेकुलाल कैवर्त, रामेश्वरी राजकुमार कैवर्त। वार्ड 11 से सुखन बाई, बोटटा कैवर्त, रोहित कैवर्त। वार्ड 12 से सपना मिथुन यादव, जलवती रविशंकर धीवर, भुवनेश्वरी भुवनेश्वर कैवर्त। वार्ड 13 से हेमंत सोनू तिवारी, सुशील राजा चौबे। वार्ड 14 से दिलीप पांडेय, राकेश पांडेय, सुरेश अवस्थी, अनिल राजू पांडेय, रमेश यादव, नितेश बाबा गुप्ता। वार्ड 15 से कुसुमलता रंजन साहू, सुकृता मेलाराम साहू ने दावेदारी की है।

ऐसे भी दावेदार आये सामने…

इस बार मल्हार के चुनाव में फुलछाप कांग्रेसी भी टिकट मिल जाने के उम्मीद में आवेदन दिया है। माना जा रहा है कि चुकी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है तो ऐसे में राजनीति करने वाले भी मौका देखकर चौका मारने की फिराक में लगे है, अब देखना होगा कि इन फुलछाप नेताओं को कितनी तवज्जो मिल पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,