सीपत

सीपत:- अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई 4 लाख 70 हजार रुपए कीमती 1575 लीटर कच्ची शराब, 8 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धौराकोना उडांगी जंगल में दबिश देकर 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत 4,72,500 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जो सरहदी जिलों जांजगीर और कोरबा में शराब खपाने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में बड़ी मात्रा में महुआ शराब तैयार की जा रही है, जिसे आगामी चुनाव में खपाने की योजना थी।

सीपत थाना प्रभारी ने तीन टीम बनाकर एनटीपीसी कर्मचारी और मजदूरों के भेष में रेड की, जिससे शराब माफियाओं को भनक नहीं लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर आठों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार धनवार, साधराम यादव, कोंदा कुमार धनवार, धनीराम धनुहार, संजू धनवार, अंजोर कुमार धनवार, राम लल्ला यादव और अवध राम यादव शामिल हैं। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके पर मौजूद 08 क्विंटल लहान को लीलागर नदी में नष्ट कर दिया।

थाना सीपत द्वारा वर्ष 2025 में अब तक 27 मामलों में 2294 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...