छत्तीसगढ़

कबड्डी खिलाड़ी उमेश सिदार को शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान….खेल प्रेमियों में उत्साह

प्रेम सोमवंशी

कबड्डी खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर लगातार 5 सिनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने वाले कबड्डी के हरफनमौला खिलाड़ी उमेश सिदार उर्फ गोविन्दा का नाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान 2019- 20 के लिए चुना गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि

कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के होनहार आलराउंडर कबड्डी खिलाड़ी उमेश सिदार ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुवे लगातार 5 बार राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था जिसके कारण खेल के क्षेत्र में देने वाला शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान के लिए नमोनित किया गया है ये अवार्ड राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव खेल युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के हाथों प्रदान किया जाएगा

कबड्डी खेल में उमेश उर्फ गोविन्दा का पूरे छत्तीसगढ़ में उनके खेल की बदौलत जाना पहचाना नाम है 64 वी सिनियर नेशनल राजस्थान 2017 , 65वी सिनियर नेशनल हैदराबाद 2018, 66वी सिनियर नेशनल रोहा रायगढ़ महाराष्ट्रा 2019 , 67 वी सिनियर नेशनल जयपुर 2020 एंव 68 वी सिनियर नेशनल चैंपियनशिप आयोध्या उत्तरप्रदेश 2021 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया

शहीद पंकज विक्रम अवार्ड मिलने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी , कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा , उपाध्यक्ष सौरभ राय, सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव, कबड्डी प्रशिक्षक हेमन्त यादव, डॉ. शंकर यादव,

पुन्नी राम साहू, जितेंद्र सराफ,हरबंश काशतुरिया, महेंद्र पटेल, श्यामू साहू, राकेश देवांगन, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्...