बिलासपुर

जिले के कबड्डी प्लेयर दुर्गेश खेलेंगे प्रो कबड्डी सीजन 9 में….यूपी की टीम ने किया अनुबंध

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के स्टार हरफनमौला कबड्डी खिलाड़ी दुर्गेश नेताम को प्रो कबड्डी सीजन 9 के लिए यू पी योद्धा की टीम ने 8.78लाख में खरीद कर अपनी टीम साथ अनुबंध किया है इस संबंध में जानकारी देते हुवे बिलासपुर जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि मूलतः कोटा ब्लॉक के आदिवासी अंचल ग्राम करपीहा के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी दुर्गेश नेताम जो कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में अभ्यास करते है और बिलासपुर जिले की टीम की ओर से खेलते है दुर्गेश नेताम कबड्डी खेल के एक हरफ़नमौला खिलाड़ी है

जिनके शानदर खेल की बदौलत इसी साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में डॉ. रमन यूनिवर्सिटी कोटा की कबड्डी टीम को ब्रॉन्ज़ मैडल जिताने में अहम भूमिका निभाया था और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आलराउंडर खेल का प्रदर्शन किया था और अभी 69 वी रास्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप चखरी दादरी हरियाणा में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भी शानदर हरफनमौला खेल दिखाया है जिससे प्रभावित होकर प्रो कबड्डी लीग के यू पी योद्धा की टीम ने बतौर रेडर अपने साथ 8.78 लाख रु में अपनी टीम के साथ अनुबंध किया है

इससे पहले दुर्गेश यू पी योद्धा टीम की प्रैक्टिस कैम्प में भारत के स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल के साथ कैम्प में अभ्यास कर रहे थे जो मेरठ उत्तरप्रदेश में लगा था दुर्गेश प्रो कबड्डी लीग में चयन होने वाले बिलासपुर जिला व छत्तीसगढ़ के दूसरे खिलाड़ी है इससे पहले 2014 में बंगाल वारियर्स ने कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के हितेश पटेल को 3 लाख रु में खरीदा था प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में यू पी योद्धा टीम में शामिल होकर दुर्गेश नेताम ने बिलासपुर जिले के साथ साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है इनके चयन होने पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा ,

उपाध्यक्ष सौरभ राय, एन आई एस कबड्डी कोच खेल एंव युवा कल्याण विभाग बिलासपुर दिल कुमार राठौर ,कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर कबड्डी प्रशिक्षक हेमन्त यादव, बिलासपुर जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी अवध राम चंद्राकर ,एन आई कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल , व्यायाम शिक्षक जितेंद्र सराफ ,महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन, रेफ़री बोर्ड चैयरमेन हरबंस कस्तूरिया,पुन्नी राम साहू प्रदीप सिदार , खगेश नेताम आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...