कोरबा

खदान से डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 105 लीटर डीजल बरामद

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने, सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने, लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों/गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 26.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया पाईप लाईन के पास गेवरा खदान किनारे एकत्रित कर रखें है की सूचना पर स्टॉफ के रवाना होकर रलिया जाकर घेराबंदी किया गया जहॉ पर 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. बीरसिंह मरकाम पिता सुधराम मरकाम उम्र 26 वर्ष आवासपारा रलिया, चौकी हरदीबाजार, थाना कुसमण्डा, जिला कोरबा (छ.ग.), 02. फेंकूराम बिंझवार पिता सहरता राम बिंझवार उम्र 25 वर्ष साकिन अमरईयापारा रलिया चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) का होना बताये जिनके कब्जे से 03 नीले रंग के 35-35 लीटर वाली प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 105 लीटर डीजल भरा हुआ मिला जिसकी कीमती 9,975 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर. 215 ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...