बिलासपुर

110 किलोग्राम गांजा सहित एक वेगन आर कार जप्त…. गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 1 मौके से फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक वेगन – आर कार क्रमांक सी जी 10 ए एम 3257 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लोरमी से बिलासपुर की ओर आ रहा है , सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एसीसीयू नारकोटिक्स सेल व थाना सकरी की संयुक्त टीम का गठन कर घेराबंदी कर उक्त वाहन को ग्राम चोरभट्ठी में स्टापर लगा कर रोका गया जो घेराबंदी व पुलिस को देख कर एक व्यक्ति कार से उतर कर गांव के रास्ते भाग गया जिसका पीछा करने एक टीम उसके पीछे लग गई परन्तु वह नही मिला एवं एक व्यक्ति कार में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ाया , जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम उस्मान खान पिता सुल्तान खान उम्र 38 साल निवासी ग्राम लकनौती उत्तर प्रदेश का होना बताया एवं अपने फरार साथी का नाम जुनैद बताया जो लोरमी का निवासी है ।

आरोपी उस्मान के कब्जे से 110 किलोग्राम गांजा व एक वैगन आर कार जप्त किया गया । उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू से उप निरी प्रसाद सिन्हा , सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू , आरक्षक दीपक उपाध्याय , आरक्षक विवेक राय , नारकोटिक्स सेल से उप निरी सागर पाठक , मनोज नायक व आरक्षक हेमन्त सिंह , सकरी थाना प्रभारी पौरूष कुमार पुरै , उप निरीक्षक पी आर साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...