छत्तीसगढ़बिलासपुररेलवे

रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार लाने दिए गए अहम सुझाव

परिचर्चा में यात्री सुविधा के अंतर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यों को जल्दी पूरा करने के संबंध में भी प्राथमिकता के साथ की गई चर्चा

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

रेलवे बोर्ड के ट्रांसफार्मेशन सेल के कार्यकारी निदेशक नीरज सहाय की विशेष उपस्थिति में रेलवे में प्रणालीगत परिवर्तन लाने विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।रेलवे प्रशासन द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में सभी स्तरों में लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है। भारतीय रेलवे में प्रणालीगत परिवर्तन लाने हेतु कार्यों का समग्र निष्पादन एवं तुरंत निर्णय लेने एवं तय समय में पूरा करने के लिए महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को ज्यादा शक्ति प्रदान किया गया है। रेलवे मंत्रालय द्वारा बोर्ड स्तर पर ट्रांसफार्मेशन सेल का गठन किया गया है जिसमें रेलवे के कार्यप्रणाली को गति प्रदान करने के तरीकों एवं सुझावों को शामिल किया गया है। जिससे कि सभी स्तरों में समस्या एवं समाधान विषय पर परिचर्चा कर रेलवे के कार्यप्रणाली में परिवर्तन अथवा उसका सरलीकरण किया जा सके।इन्ही मुद्दों पर आगामी रूपरेखा बनाने के मद्देनज़र सुबह 11 बजे से मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल की अध्यक्षता एवं रेलवे बोर्ड के ट्रांसफार्मेशन सेल के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज सहाय की विशेष उपस्थिति में रेलवे के कार्यप्रणाली में सरलीकरण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय एवं मंडल के सभी शाखाधिकारी भी उपस्थित थे। परिचर्चा में कार्यकारी निदेशक नीरज सहाय ने ट्रांसफार्मेशन सेल के नीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान समस्याएं आ सकती है समस्याओं की पहचान कर कार्यप्रणाली में सरलीकरण कर रेलसेवा को गति प्रदान करना आवश्यक है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करना है। इस दौरान विभागावार मंडल के परफार्मेंस को और बेहतर बनाने हेतु नवपरिवर्तन के विचार एवं सुझाव को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताते हुए कार्यों में गति प्रदान की दिशा में बदलाव अथवा संशोधन करने की आवश्कता पर चर्चा की गई । परिचर्चा में यात्री सुविधा के अंतर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यों को जल्दी पूरा करने के संबंध में भी प्राथमिकता के साथ चर्चा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...