अकलतरा

रेलकर्मी हुआ रेल हादसे का शिकार…रात में निकला था ड्यूटी जाने, सुबह पटरी पर मिली लाश

रमेश राजपूत

जांजगीर – चांपा – मंगलवार देर रात एक रेलवे कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, रेलवे कर्मचारी रात में ड्यूटी के लिए घर से निकला था । इसके बाद सुबह उसके शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले । शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई । इसके बाद उनकी पहचान हुई । करीब 17 घंटे बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटाया जा सका । हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक , बिलासपुर के सिरगिट्टी निवासी जुगनू सिंह ठाकुर ( 50 ) पिता सनी सिंह रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस का काम करते थे । वह मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे घर से ड्यूटी के लिए अकलतरा रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे । आशंका है कि रेलवे स्टेशन पर उरतने के बाद वह पैदल ही ट्रैक पर चलकर लटिया की ओर जा रहे थे । इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई होगी । फिलहाल पुलिस अभी तक पंचनामा कार्रवाई में व्यस्त है, शव के कपड़ों से मिले आईडी कार्ड से रेलवे कर्मचारी की पहचान हो सकी है । उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...